![]() |
| मुझे बक्श दो ...........मैंने कुछ नहीं किया मैं बेक़सूर हूँ.........!!!! |
पिछले साल से अब तक हो रहे एक के बाद एक भारत सरकार की करतूतों के खुलासे फिर चाहे वो ऐ.रजा का "2जी स्पेक्ट्रम आंवटन" हो या सुरेश कलमाड़ी का "कॉमनवेल्थ गेम्स"हो या पीजे थामस का "सीवीसी" मामला हो या फिर अब अखबारों और समाचारों में सुर्खिया बटोरने वाला हमारे प्रधानमंत्री का "नोट के बदले वोट" मामला मानो भारत सरकार के ऊपर "साड़े साती " चल रहा हो.
सरकार की इन करतूतों की खिचड़ी बनते देख विकिलीक्स ने भी कई खुलासे करके खिचड़ी को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए छौके का काम कर रहा है ..इन सभी खुलासे के बाद आम जनता भी आगे से सोचने पर मजबूर हो जाएगी की कौन सही है कौन गलत,किसको वोट देना है किसको नहीं . शुरू से अमेरिका की हमारे देश में दखलंदाज़ी दे रहा है.तथा उन्ही के बताये नक़्शे कदम पर अधिकांश सरकारे अपने आपको चला रही है .इससे तो यही पता चल रहा है की हम अपने आपको कमजोर दिखाना चाह रहे है इन सभी से न सिर्फ हमारे देश के नेता तो बिक गए है.बल्कि देश की जनता काफी प्रभावित हुई है.इन बातो का खुलासा विकिलीक्स द्वारा कई बार हुआ है अमेरिका ने साफ़ कहा है की वित्त मंत्री प्रणब मुख़र्जी उन्हें पसंद नहीं है. वो वित्त मंत्री के रूप में चितंबरम या मोंटेक सिंह आहलुवालिया को देखना चाहते थे .अमेरिका का इस तरह का हमारे देश में हस्तछेप.और कुछ हमारे देश के महान नेता लोग जो पता नहीं कितना पैसा कमाना चाहते है देश को खोखला कर दिया है ..इन सभी बड़े बड़े हादसों के बाद तो लगता है की जल्द ही भारत सरकार को किसी अच्छे पंडित को खोज कर अपने ऊपर चल रहे "साड़े साती" को हटवाने के लिए पूजा करानी होगी होगा ताकि वो दोबारा अपने काले काम का काला धन को पाने में सफल हो सके ....

No comments:
Post a Comment